बेगूसराय- संदिग्ध अवस्था में नवविवाहिता का शव बरामद, परिजनों लगाया हत्या का आरोप!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-

बेगूसराय में एक नवविवाहिता का ससुराल में संदिग्ध अवस्था में शव पुलिस ने बरामद किया है। मायके वालों का आरोप है कि ससुराल वालों ने उसे फांसी लगाकर हत्या कर शव को छोड़कर फरार हो गया है। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के बदिया गांव की है। बताया जाता है कि 2 साल पहले प्रीति कुमारी की शादी पूरे धूमधाम से बदिया गांव निवासी कौशल पासवान से की गई थी। जानकारी के अनुसार परिजनों को प्रीति के बारे में अस्पताल में भर्ती होने की सूचना दी गई जब मायके वाले आज शाम गांव पहुंचे तो उसका शव घर के अंदर बिछावन पर पड़ा हुआ था‌ प्रीति के गले में गहरे निशान है जिससे आशंका जताई जा रही है उसकी फांसी लगाकर हत्या करने के बाद शव को बिछावन पर छोड़ दिया गया है घटना के बाद से ससुराल के सभी लोग फरार हैं घटना की सूचना मिलते ही भगवानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची है। परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। मृतिका के मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा कि प्रीति की हत्या की गई है या उसने आत्महत्या की है।
बाईट- परिजन
बाइट – परिजन

Join us on:

Leave a Comment