ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला बाढ़, आपसी बर्चस्व को लेकर फायरिंग!

SHARE:

रवि शंकर शर्मा!

बाढ़ अनुमंडल के बाढ़ थानाक्षेत्र के कोंदी स्टैंड में आपसी बर्चस्व को मारपीट और ताबड़तोड़ फायरिंग की गई है.
फायरिंग के बाद अपराधी पिस्टल लहराते फरार हो गये. अचानक हुये फायरिंग से ईलाके में अफरा तफरी मच गई, बताया जाता है की बस स्टैंड में रसीद काटने को लेकर हुये विवाद में घटना को अंजाम दिया गया है. इस मारपीट की घटना में गौरव कुमार नामक एक युवक जख्मी हो गया जिसे ईलाज के लिये अनुमंडल अस्पताल भेजा गया है, घायल गौरव ने बताया की राजकुमार मुखिया और उसके समर्थको द्वारा फायरिंग की गई है, घटना के बाद का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पिस्टल लिये एक आदमी भागता नजर आ रहा है. पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है!
Byte :- जख़्मी गौरव कुमार

Join us on:

Leave a Comment