तीन लोगो पर बिजली चोरी की प्राथमिकी दर्ज।

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

बिजली विभाग के द्वारा बिजली चोरी करने वालो के खिलाफ पूरे ज़िले में तावरतोड़ छापेमारी अभियान चला रखा है। विभाग के द्वारा वकयादारो के खिलाफ भी लाइन काटने का अभियान निरंतर जारी है।
इस आशय की जानकारी देते हुए सहायक विधुत अभियंता महेश कुमार ने बताया कि कनीय विधुत अभियंता अनीता कुमारी के नेतृत्व में शनिवार को मखदुमपुर प्रखंड के प्रभात नगर, नाबाबगंज आदि गांव में मीटर जांच अभियान चलाया गया! जहां तीन लोगो को मीटर बाईपास एवं बिना वैध कनेक्शन लिए हुए बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया।
पकड़े गए लोगो में भोला राय पर 65191रणधीर कुमार रंजन पर 72992 एवं शशिरंजन कुमार पर 21493 रू का आर्थिक दंड लगाते हुए बिशुनगंज ओपी में प्राथमिकी दर्ज करवाया है।

Join us on:

Leave a Comment