गृह मंत्री न नेता लग रहे थे और न मंत्री, हम नहीं बताएंगे कि क्या लग रहे थे- तेजस्वी!

SHARE:

रिपोर्ट -अनमोल कुमार :-

अमित शाह के बिहार दौरे को तेजस्वी यादव ने कॉमेडी शो करार दिया

पटना : बिहार में बदले सियासी समीकरण और नई सरकार के गठन के बाद से जदयू और राजद अमित शाह के इस दौरे पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रही हैं। बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शाह के दौरे को कॉमेडी शो बताया है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे पर आने और जदयू और राजद पर जमकर निशाना साधे। इसके पूर्व अमित शाह के बिहार आने को लेकर तेजस्वी ने कहा था कि वह आएंगे झूठ का माहौल बनाएंगे और कहेंगे कि जंगल राज है। यह भी कहा था कि अमित शाह आएंगे तो बेकार की बात करेंगे। मैंने कल ही कह दिया था और मैंने वीडियो भी डाला है। प्रधानमंत्री ने कहा था कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा या स्पेशल पैकेज देंगे लेकिन 8 साल हो गए अभी तक दिया नहीं।

दिल्ली में क्राइम बिहार से अधिक है
डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने अमित शाह के दौरे पर निशाना साधते हुए कहा कि आप जो दिल्ली में बैठते हैं, वहां पर क्राइम का आंकड़ा देख लीजिए, क्राइम का ग्राफ कितना बढ़ गया है। एनसीआरबी का आंकड़ा में साफ है दिल्ली में क्राइम बिहार से अधिक है। जब देश की राजधानी दिल्ली सुरक्षित नहीं है तो आप बिहार आकर यहां लोगों को बेवकूफ बनाना चाहते हैं।
डबल इंजन की सरकार में बिहार का विकास क्यों नहीं हुआ?
उन्होंने कहा कि पहले ये कहते थे कि बिहार को नंबर वन राज्य मोदी जी बना देंगे। आज 8 साल से बिहार में डबल इंजन की सरकार थी तो क्यों नहीं बिहार को नंबर वन राज्य बनाया। हर जगह भेदभाव किया जा रहा है।शिक्षा विभाग में पैसा नहीं दिया जा रहा है। ग्रामीण सड़कों के लिए पैसा नहीं दिया जा रहा है। बिहार में सारा आंकड़ा हम लोग लेकर बैठे हुए हैं।
तेजस्वी ने कहा कि अमित शाह जो भाषा बोल रहे थे उसपर हमें हंसी आ रही थी। सच में यह कॉमेडी शो चल रहा था। तेजस्वी ने आगे कहा कि वह देश के गृह मंत्री हैं लेकिन लग नहीं रहा था कि भारत के गृहमंत्री बोल रहे हैं। हमको न नेता लग रहे थे और न मंत्री लग रहे थे। अब हम अपने मुंह से नहीं बताना चाह रहे हैं कि क्या लग रहे थे।

Join us on:

Leave a Comment