अनमोल कुमार की रिपोर्ट :-
पूर्वी सिंहभूम (झारखंड)। झारखंड ट्राईबल डेवलपमेंट सोसायटी के सौजन्य से एपीपी एग्रीगेट द्वारा जमशेदपुर के डुमरिया प्रखंड अंतर्गत कोलावेरिया पोटका प्रखंड अंतर्गत खैरवनी और कुंदरू कोचा ग्राम में तीन दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर झारखंड ट्राईबल डेवलपमेंट सोसायटी के जिला परियोजना प्रबंधक रुस्तम अंसारी ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मशरूम उत्पादन के माध्यम से आप आजीवन आय सृजन कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि कम लागत कम जगह मैं अधिक उत्पादन का लाभ आप उठा सकते हैं। इस अवसर पर एपीपी एग्रीगेट के राज्य प्रमुख अनमोल कुमार ने कहा कि मशरूम उत्पादन आत्मनिर्भर बनने का मुख्य साधन है उन्होंने मशरूम के महत्व उपयोगिता उत्पादन के विधि और मौसम में पाए जाने वाले पौष्टिक तत्वों की जानकारी दी ।इस अवसर पर जेटीडीएस के प्रबंधक सर लेखा पदाधिकारी उत्तम कुमार ने बंगाली भाषा में प्रतिभागियों को मशरूम की उपयोगी गुण की विस्तार से जानकारी दी। प़शिक्षिका गुड्डी देवी ने मशरूम उत्पादन के विभिन्न पद्धतियां की जानकारी दी
एपीपी एग्रीगेट खूंटी झारखंड के निदेशक प्रभाकर कुमार ने खैरवनी मे मशरूम प्रशिक्षणार्थियों को हास्य परिहास के माध्यम से विशेष जानकारी देते हुए मशरूम उत्पादन के प्रति जागरूकता पैदा की। इस अवसर पर प्रशिक्षिका पूनम संगा ने कुट्टी फुलाने की विधियां और मसरूम लगाने की तरीकों की जानकारी दी ।जेटीडीसी के दिलीप कुमार और प्रदीप ने भी लाभुकों को मशरूम उत्पादन की जानकारी दी। इस अवसर पर प्रशिक्षिका बेरोनिका बाखला ने प्रशिक्षणार्थियों को मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण दिया।




