जदयू सदस्यता अभियान को तेज गति देने की कोशिश!

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-

मुजफ्फरपुर

जदयू का सदस्यता अभियान प्रखंड अध्यक्ष रमेश कुमार ओझा उर्फ रमेश विप्लवी के नेतृत्व में
मुशहरी प्रखंड क्षेत्र मे चलाला गया । इस अवसर पर प्रखंड स्थित सभागार मे जदयू कार्यकताओ एवं जदयू पंचायत अध्यक्षो की बैठक को संबोधित करते हुए जदयू प्रखंड अध्यक्ष रमेश कुमार उर्फ विप्लवी ने कहा कि जनतादल यूनाईटेड के वर्ष 2024 2025 के लिए रहे चल सदस्यता अभियान मे एक नया रिकार्ड कायम होगा। पार्टी के समर्पित कार्यकताओ द्वारा मुशहरी के प्रत्येक गाँवो के चौक चौराहो पर काउंटर स्थापित कर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। लोगो का उत्साह देखते हुए विश्वास पूर्वक कह सकता हूँ कि 15 अक्टूबर तक चलने वाले सदस्यता अभितान में एक नया रिकार्ड कायम होगा।

उन्होने कहा कि हमारे सर्वमान्य नेता मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के विकास कार्यो से प्रभावित होकर पिछड़े, अतिपिछड़े, अनुकूलित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंनक, सवर्ण महिलाएं एवं छात्र सभी विशेषकर जो 2024 और 2025 मे पहली बार वोट देंगे, वैसे युवक- युवती बढ़-चढ़‌कर पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं। प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में बिहार मे ऐतिहासिक एवं क्रांतिकारी प्रगति हुआ है साथ हि न्याय के साथ साथ समावेशी विकास और सामाजिक समरसता के संकल्प को घटातल पर उतारा गया है। उन्होंने कहा कि समर्पित दल के कार्यकताओं मे सदस्यता अभियान को एक महाअभियान की तरह लिया है और प्रत्येक पंचायत एवं पंचालत के होला स्तर तक जदलू के विनापे, आदर्शो और नीतियो मे आस्था रखने वाले लोगो को पार्टी से जोड़ने मे लगे है, बैठक में उपस्थित प्रमुख लोगो में जदयू के मो० जसीम
शैलेन्द्र कुमार उर्फ महेश प्रकाश ठाकुर, पप्पू, राजीव कुमार लोचन उर्फ बब्बू, पूर्व सरपंच उपेन्द्र रजक, संजल कुमार मिश्रा, नीरज कुमार, कौशल शर्मा, नागेन्द्र महतो, कुमोद कुमार ओझा आदि सामिल थे

Join us on:

Leave a Comment