ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-
वैशाली में श्राद्धकर्म में डांस करती बार बालाये पिस्टल लहराती,मारी सिक्सर के 6 गोली छाती में रेSSS … गाने पर बेशर्म डांस करती दिखी
वैशाली। श्राद्ध कर्म के दौरान श्रद्धांजलि सभा और शांति भोज के बाद सामाजिक मर्यादा को हुआ तार तार वाली विडिओ वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो महनार थाना क्षेत्र के बाघनोचा गांव की बताई गई है। जहां बीते बुधवार की रात में उदय राय के मां की श्राद्धकर्म के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के दरमियान महिला डांसरों ने हाथ में पिस्टल लेकर फूहर गानों पर डांस करती दिखी और लोग जी भर कर आनंद लेते देखे गए। श्राद्ध कार्यक्रम में जिस तरह से सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम पर पिस्टल लेकर फुहार गानों पर अश्लील डांस किया गया है मानो की बिहार में दबंगों का बोलबाल हो गया है और इन लोगों में प्रशासन की खूब बिल्कुल समाप्त हो चुकी है।
बताया गया है कि बाघनोचा गांव स्थित उदय राय के दादी मां की श्राद्ध कार्यक्रम में संस्कृति कार्यक्रम चल रही थी तभी किसी ने महिला नर्तकी को पिस्टल थमा दिया गया वहीं महिला नर्तकी ने भी फूहर गानों पर पिस्टल लेकर डांस करती देखी गई।
वहीं इस कार्यक्रम का किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। लेकिन पुलिस बेशर्मी और कानून का मजाक उड़ाने वाले इन तस्वीरों से अनजान है।




