PFI के कारण बिहार में पनप रहा आतंकवादियों का स्लीपर सेल – गिरीराज सिंह!

SHARE:

रिपोर्ट-अनमोल कुमार :-

भारत को मुस्लिम राष्ट्र बनाने की PFI की साजिश, पूर्णिया सेंटर : गिरिराज

सांस्कृतिक संगठन बताकर संरक्षण देते रहे हैं सीएम नीतीश व लालू यादव
NIA की छापेमारी को लेकर बोले केंद्रीय मंत्री

पटना : बिहार के पूर्णिया समेत कई स्थानों पर NIA की छापेमारी को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज ने कहा है कि कानून अपना काम कर रही है। PFI एक भारत विरोधी संगठन है, जिसने पूर्णिया को अपना सेंटर बना रखा है। उसकी योजना यही थी कि भारत को मुस्लिम राष्ट्र बना दिया जाए, ऐसे संस्थानों पर कार्रवाई होनी चाहिए। इसके अलावा गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ-साथ लालू यादव पर भी इसे लेकर निशाना साधा है। गिरिराज सिंह ने कहा कि जब फुलवारी शरीफ में PFI पर छापेमारी की गई थी तो पुलिस ने उसे सांस्कृतिक संगठन बताने की कोशिश की थी। फुलवारी शरीफ में जिस तरह से आतंकवादी पकड़े गए और खुलासा हुआ कि ये लोग 1947 में ही भारत को मुस्लिम राष्ट्र बनाना चाहते थे। उन्होंने कहा कि सिमी संगठन लालू यादव के राज में PFI के तौर पर काम करने लगी। सीएम नीतीश कुमार और लालू यादव दोनों इन्हे सांस्कृतिक संगठन बताकर संरक्षण देते रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार आतंकवादियों के लिए स्लीपर सेल बनता जा रहा है। बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को पूर्णिया आ रहे हैं। उसके ठीक पहले NIA की टीम PFI के प्रदेश कार्यालय समेत कई जिलों में छापेमारी कर रही है।

Join us on:

Leave a Comment