संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-
बिना वैकेंसी निकाले आई ढेरों आवेदन अधिकारी में मचा हड़कंप दिया जांच के आदेश
बिहार के मुजफ्फरपुर जिला में बगैर विज्ञप्ति जारी किए आए ढेरो आवेदन जिला के पूर्वी अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय में अब सैंकड़ा की संख्या में नियुक्ति को लेकर आए आवेदन से अधिकारियों के उड़े होश।डाटा एंट्री ऑपरेटर के साथ पंचायत जन सेवक के नाम के कई पदों के लिए आए आवेदन।पूर्वी अनुमंडल पदाधिकारी ज्ञान प्रकाश ने दिया मामले की जांच के आदेश कहा कोई सरकारी आदेश नही है न कोई अनुमंडल स्तरीय इस प्रकार की कोई नियुक्ति का इस तरह अधिसूचना लोगो से की गई है अपील फर्जी तरीके से सोशल मीडिया के द्वारा दी गई जानकारी।
मुजफ्फरपुर जिले के पूर्वी अनुमंडल कार्यालय में आवेदन के द्वारा सैकड़ों की संख्या में नियुक्ति के लिए आवेदन आने से हड़कंप मच गया बीते 2 से 3 दिनों में ढाई सौ से ज्यादा आवेदन अब तक आ चुके हैं जिसको लेकर पूर्वी अनुमंडल कार्यालय में हड़कंप मचा हुआ है बताया जा रहा है कि बिना विज्ञप्ति निकाले अचानक बड़ी संख्या में इस प्रकार की नियुक्ति के आवेदन आने से अब अधिकारियों के होश उड़ गए आनन-फानन में अब पूर्वी अनुमंडल पदाधिकारी ज्ञान प्रकाश ने मामले को गंभीर बताते हुए जांच के आदेश को दिया और लोगों से अपील किया है और किस प्रकार की कोई विज्ञप्ति सरकारी विभाग के द्वारा निकाली नहीं गई है बल्कि सोशल मीडिया के द्वारा नियुक्ति का सूचना डालकर लोगों को भ्रमित करने का काम यह किया गया ऐसे में लोगों को इससे बचने की जरूरत है और भी सरकारी वेबसाइट और सरकारी कार्यालयों से नियुक्ति से संबंधित जानकारी के बाद ही कोई आवेदन करें। आपको बता दें कि पूर्वी अनुमंडल कार्यालय में डाटा एंट्री ऑपरेटर और पंचायत जनसेवक के पदों की नियुक्ति को लेकर ढेरो की संख्या में यह आवेदन ई पोस्ट के द्वारा आए है।
बाइट ज्ञान प्रकाश एसडीएम पूर्वी मुजफ्फरपुर




