धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट :-
घनी आबादी में तीन मंजिला इमारत पर लगे टावर पर लगी शॉर्ट सर्किट से आग ,मुहल्लावासियों में अफरा तफरी का माहौल
आग लगने के बाद फायर ब्रिगेड पहुंची पर फायर निरोधक यंत्र नही होने की स्थिति में लोगो के घर में आग फैलने का था खतरा,,,,,
जियो टॉवर कंपनी की लापरवाही आई सामने मुहल्लावासियों में आग लगने से दहशत का माहौल,,,,,
बेलबानवा भाजपा कार्यालय के आगे घनी आबादी में छत पर लगा है टॉवर,,,,,,
ANCHOR :_मोतिहारी बेलबनवा मुहल्ला में घनी आबादी में एक तीन मंजिला इमारत पर जियो के टॉवर में शार्ट सर्किट से लगी आग से अफरा तफरी का माहौल हो गया ,लोग घर से बाहर निकल गए और आग से बचने के लिए फायर ब्रिगेड को बुलाया बताते चले बेलबानवा मुहल्ला में भाजपा कार्यालय के आगे घनी बस्ती के बीच जहां पांच छह फीट की दूरी पर मकान एक दूसरे के नजदीक है और ऐसे हालात में तिनमंजिला मकान के जियो टॉवर पर आग लग गई और जब आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची तो पाया की टावर कंपनी का अग्नि निरोधक यंत्र कई महीनो से खराब है ,इस बात की जानकारी जियो टॉवर के गार्ड अभय कुमार ने दी ,घनी बस्ती के बीच लगी आग से मुहल्लावासी दहशत में है ,टावर वाले मकान के ठीक सामने के मकान के एक व्यक्ति जितेंद्र उपाध्याय ने बताया की टावर में विस्फोट के साथ आग लगी ,चुकी टावर तिनमंजिले पर स्थित है इसलिए आग को काबू करना असंभव था ,सभी लोग असहाय महसूस कर रहे थे।फायर ब्रिगेड के कर्मी से पूछे जाने पर कोई भी जबाब नही मिला।
बाइट :—– जियो टॉवर गार्ड
अभय कुमार,
बाइट :—– जितेंद्र उपाध्याय
प्रत्यक्षदर्शी,
बाइट :— अग्निशमन अधिकारी, बोलने से इनकार।




