अमित कुमार की रिपोर्ट :-
कल देर शाम अभिनेता मनोज बाजपेयी राबड़ी आवास पहुंचकर आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव सहित बिहार की महा गठबंधन सरकार में उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मुलाकात की इस अवसर पर अभिनेता मनोज बाजपेई ने तेजस्वी यादव और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को गुलदस्ता भेंट किया। यहीं राजनीति के जानकार इस मुलाकात के राजनीतिक मतलब निकाल रहे हैं, और 2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर की गई मुलाकात मान रहे हैं। इस बीच नेता तेजस्वी यादव और अभिनेता मनोज बाजपेई के बीच मातृभाषा भोजपुरी में खूब बातें हुई।




