टोल प्लाजा कर्मी से लूटी गई मोटरसाइकिल बरामद!

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट :-

भागलपुर, बीते 14 सितंबर को खगड़ा गांव स्थित केसरी नंदन ढावा से लूटी गई टोल प्लाजा कर्मी शैलेश कुमार की मोटरसाइकिल परबत्ता थाने की पुलिस ने जमुनिया गांव में मोहम्मद काजिम के घर से बरामद की। पुलिस आने की भनक मिलते ही काजिम घर से फरार हो गया। नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि काजीम का आपराधिक इतिहास रहा है वह पहले भी लूट की घटनाओं को अंजाम देता रहा है। एसपी ने कहा कि मोटरसाइकिल लूट में शामिल सभी अपराधियों की पहचान कर ली गई है जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसपी ने बताया कि परबत्ता के थाना अध्यक्ष रामचंद्र यादव ने अपनी टीम के साथ बिना जिला पुलिस की सहायता लिए 4 दिनों में ही लूट की घटना का खुलासा कर दिया। टीम में एसआई विनोद कुमार, मुकुंद मुरारी और पुलिस जवान शामिल थे।

Join us on:

Leave a Comment