मुश्किल में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, CBI कोर्ट से नोटिस जारी!

SHARE:

रिपोर्ट -अनमोल कुमार!

CBI की याचिका मंजूर हुई तो IRCTC घोटाले में जेल भी जाना पड़ सकता है

नई दिल्ली/पटना : बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। दिल्‍ली स्‍थ‍ित विशेष कोर्ट ने CBI की याचिका पर तेजस्‍वी यादव को नोटिस जारी किया है। यदि CBI की याचिका मंजूर हो जाती है तो तेजस्‍वी यादव को IRCTC घोटाले के मामले में जेल भी जाना पड़ सकता है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक IRCTC घोटाला मामले में CBI ने डिप्टी सीएम को इस मामले में उन्हें दी गई जमानत को रद्द करने की मांग की है। दिल्‍ली स्‍थ‍ित CBI कोर्ट की विशेष जज गीतांजलि गोयल ने CBI की याचिका पर तेजस्वी यादव को नोटिस जारी कर इस मामले में जवाब मांगा है। बता दें कि इस मामले में CBI ने दिल्‍ली की विशेष अदालत में गुहार लगाई है। तेजस्‍वी यादव वर्ष 2018 से ही जमानत पर बाहर हैं। अगर कोर्ट CBI की याचिका पर तेजस्‍वी यादव की जमानत खारिज कर देता है तो उनकी डिप्टी सीएम की कुर्सी संकट में पड़ सकती है। हालांकि फिलहाल सिर्फ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। गौरतलब है कि IRCTC घोटाला में CBI की जांच लगातार चल रही है। हाल ही में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के करीबी भोला यादव को भी CBI ने गिरफ्तार किया था। इसके अलावा जमीन देकर रेलवे में नौकरी लेने वाले गोपालगंज निवासी हृदयानंद चौधरी को भी पटना के राजेंद्र नगर टर्मिनल से गिरफ्तार किया गया था। इस पूरे घोटाले में लालू परिवार के अनेक सदस्य आरोपित हैं।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें