रिपोर्ट -अनमोल कुमार!
लोगों की आपत्ति पर उक्त शख्स मौके से फरार
लखीसराय: लखीसराय के सूर्यगढ़ा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 7 की महिला प्रत्याशी के नामांकन के दौरान समर्थकों की भीड़ में मौजूद किसी शख्स ने पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगा दिया। यह घटना इलाके के लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। जानकारी के अनुसार जब पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे सुनकर मौजूद लोगों ने आपत्ति जताई तो आरोपी शख्स मौके से फरार हो गया। हालांकि नामांकन के लिए पहुंची महिला प्रत्याशी और उसके समर्थकों ने इस बात से अपना पल्ला झाड़ते हुए कहा कि उनका इस नारे से कोई लेना देना नहीं है। भीड़ में बहुत सारे लोग थे, इनमें किसने पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाया, यह कह पाना मुश्किल है। लोगों ने बताया कि समर्थकों की भीड़ में एक युवक ने हेलमेट पहन रखा था, उसी ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। लेकिन बाद में मामले तूल पकड़ता देखकर वह शख्स मौके से फरार हो गया। बाद में पुलिसकर्मियों ने इसे लेकर आक्रोशित लोगों को शांत कराया।




