सामाजिक सौहार्द्र बिगाड़ने वाले डायरेक्‍टर हैं गिरिराज : बलियावी!

SHARE:

रिपोर्ट -अनमोल कुमार!

केंद्रीय मंत्री का पलटवार, बिहार सरकार को जनता के हर सवालों को जवाब देना पड़ेगा

पटना : बेगूसराय गोलीकांड के बाद से बिहार की महागठबंधन की सरकार पर भाजपा काफी आक्रामक तेवर अपनाए हुए है। इनमे सबसे ज्यादा सरकार पर हमला साधने वाले केंद्रीय मंत्री के नेता गिरिराज सिंह है। अब जदयू ने गिरिराज सिंह पर पलटवार करते हुए उनको नफरती बयान देने वाला नेता करार दिया है। इसके बाद गिरिराज सिंह ने भी पलटवार करते हुए कहा कि बिहार सरकार को जनता के हर सवालों को जवाब देना पड़ेगा। जदयू के पूर्व MLC गुलाम रसूल बलियावी ने गिरिराज सिंह को जांच प्रक्रिया पूरी होने तक चुप रहने की नसीहत दी और उनको बिहार में नफरत और सामाजिक सौहार्द्र बिगाड़ने वाला डायरेक्‍टर करार दिया।बलियावी ने आगे कहा कि गिरिराज सिंह जिस भी इलाके में रहे, वह इलाका कभी शांत नहीं रहा है।

हमारी बातों से बिहार सरकार को मिर्ची लगती है : गिरिराज
जदयू के इस हमले के बाद गिरिराज सिंह ने बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सच छुप नहीं पाएगा। बिहार सरकार को जनता के हर सवालों को जवाब देना पड़ेगा। जदयू पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि हमारी बातों से बिहार सरकार को मिर्ची लगती है। उन्होंने एक कहावत का जिक्र करते हुए कहा कि बोया पेड़ बबूल का तो आम कहां से होए। उनका इशारा नीतीश कुमार का एनडीए छोड़कर तेजस्वी यादव के साथ नई सरकार बनाने को लेकर था।
इसके पहले गिरिराज सिंह ने बिहार में बीते दिनों हुई आपराधिक घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि जिस दिन से नई सरकार बनी है, उसी दिन से प्रदेश में अपराध का ग्राफ बढ़ गया है। उन्होंने पटना में गाड़ी के शोरूम में लूट और राजद के पूर्व मंत्री द्वारा पटना के पीरबहोर थाने में अपराधियों को छुड़ाने की घटना का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि इतने अपराधों के बाद भी मुख्यमंत्री जी कहते हैं कि यह जंगलराज नहीं बल्कि जनता का राज है।

Join us on:

Leave a Comment