संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-
बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग एवं उद्योग विभाग के तत्वाधान में बैग क्लस्टर यूनिट की स्थापना हो रही है। इसी क्रम में जीविका के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी श्री राहुल कुमार एवं उद्योग विभाग के निदेशक श्री पंकज दिक्षित एवं जिलाधिकारी श्री प्रणव कुमार ने बेला औद्योगिक क्षेत्र में स्थित बैग क्लस्टर यूनिट का भ्रमण किया। इस दौरान उनके साथ एसडीओ पूर्वी ,जीएम डीआईसी, परियोजना समन्वयक श्रीमति महूआ राय चौधरी के साथ जीविका की 40 उद्यमी शामिल थे।
महिला उद्यमियों को संबोधित करते हुए जीविका के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी श्री राहुल कुमार ने कहा कि उद्योग विभाग की और से जो 10 लाख का ऋण मिलेगा उसमें 5 लाख सब्सिडी एवं 5 लाख ब्याज मुक्त ऋण से आप बैग उत्पादन का व्यवसाय शुरु कर अन्य जीविका दीदियों को भी रोजगार देंगी। इसके साथ ही बैग क्लस्टर के शुरुआत होते ही यहां दीदी की रसोई खोलने का भी आस्वासन दिया । जिससे ओर भी दीदी को रोजगार मिल सके।
उद्योग विभाग के निदेशक श्री पंकज दिक्षित ने कहा कि यह पहला मौका है जब उद्योग विभाग और जीविका एक साथ काम करेगी। 40 उद्यमियों में से 33 उद्यमियों के खाते में राशि दे दी गयी है बाकि बची 7 उद्यमी दीदियों के खाते में भी एक हफ्ते के अंदर पैसा चला जाएगा। उन्होंने कहा कि मुझे पूरी आशा है कि आप सभी उद्यमी दीदी इस बैग क्लस्टर को एक सफल उद्यमी के रुप में चलाएंगी। इसके साथ ही उन्होंने दीदी को दिल्ली या मुंबई में स्थापित बड़े यूनिट में एक्सपोजर के लिए भेजने की भी बात की।
जिलाधिकारी श्री प्रणव कुमार ने कहा कि इन उद्यमी दीदियों का उत्साह देखने लायक है मुझे पूरा भरोसा है कि आप इस बैग क्लस्टर को अच्छे से चलाएंगी इसके साथ ही मेरा पूरा सहयोग आपके साथ रहेगा। कहीं किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होगी।
सभी उद्यमी दीदियों ने भरोसा दिलाया कि वो इसे अच्छे से चला कर एक सफल उद्यमी बनकर दिखायेगी।
बाइट:-प्रणव कुमार, डीएम, मुज़फ्फरपुर




