मुजफ्फरपुर SSB कैंप को गया शिफ्ट करने की तैयारी शुरु!

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-

मुजफ्फरपुर जिला में नक्सल गतिविधियों पर नियंत्रण करने के उद्देश्य से बेला इंडस्ट्रियल एरिया मुजफ्फरपुर के इलाके में सशस्त्र सीमा बल कैंप कार्यालय खोला गया था जिसमें सैकड़ों कर्मी अधिकारी पदस्थापित हैं, मुजफ्फरपुर जिला नक्सल जोन से बाहर हो चुका है इसलिए एसएसबी का कैंप कार्यालय गया जिला शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है।

इसी क्रम में बिहार सरकार के उद्योग विभाग के निदेशक पंकज दीक्षित के साथ जिलाधिकारी प्रणव कुमार सशस्त्र सीमा बल, बेला स्थित कैंप कार्यालय पहुंचकर एसएसबी के अधिकारियों के साथ स्थल का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए

जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने बताया कि यह सशस्त्र सीमा बल का यह कैंप खाली होना है इसलिए जायजा लिया गया है

बाइट:-प्रणव कुमार, जिलाधिकारी, मुजफ्फरपुर

Join us on:

Leave a Comment