पंकज कुमार जहानाबाद।
बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड जहानाबाद द्वारा आदर्श प्लस टू उच्च विद्यालय Tehta में आयोजित प्रथम सोपान प्रशिक्षण शिविर समापन पर कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसका उद्घाटन ओपी अध्यक्ष धीरज कुमार, जिला संगठन आयुक्त हरिशंकर कुमार, प्रभारी प्रधानाध्यापक रामाकांत प्रसाद ने दीप प्रज्वलित कर किया, जबकि कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान से हुआ तथा ओपी अध्यक्ष धीरज कुमार ने छात्र- छात्राओं को संबोधित करते हुए कहे कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ नैतिक विकास कर जीवन में आगे बढ़ने के लिए स्काउट और गाइड का प्रशिक्षण आवश्यक है, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के वरीय शिक्षक कमलनयन ने कहे कि छात्र- छात्राओं के मानसिक विकास के लिए स्काउट- गाइड का प्रशिक्षण जरूरी है, ताकि इनमें अनुशासन एवं देश प्रेम की भावना जागृत हो, जबकि जिला संगठन आयुक्त हरिशंकर कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण में नियम- प्रतिज्ञा, प्रार्थना, झंडा गीत, प्राथमिक उपचार, टोली विधि, बीपी सिक्स व्यायाम, गांठ, सिटी संकेत, खोज के चिन्ह की जानकारी दिया गया, वही गाइड कैप्टन कविता दत्ता के संचालन में पर्यावरण संतुलन, बेटी पढ़ाओ- बेटी बचाओ, एकल प्रयोग प्लास्टिक मानव जीवन के लिए हानिकारक है, देश भक्ति संगीत एवं नाटक का मंचन स्काउट- गाइड के प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राओं ने किया, धन्यवाद ज्ञापन राजेश कुमार सहायक जिला संगठन आयुक्त अरवल ने किया, मौके पर विद्यालय के शिक्षक- शिक्षिका के साथ काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे




