पंकज कुमार जहानाबाद।
प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर सेवा पखवाड़ा में होंगे कई कार्यक्रम – सुरेश कुमार शर्मा
सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के निमित्त जिला भाजपा कार्यालय सिकरिया मे भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा की अध्यक्षता मेंं तैयारी बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधान पार्षद राधा मोहन शर्मा शामिल हुए । बैठक का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि एवं वंदे मातरम के गायन के साथ किया गया । भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस 17 सितंबर से महात्मा गांधी के जयंती 2 अक्टूबर तक भारतीय जनता पार्टी के द्वारा सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम मनाया जाएगा। भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा ने कार्यक्रम के निमित्त 3 सदस्यीय कमेटी का गठन किया। कार्यक्रम के जिला प्रभारी जिला उपाध्यक्ष विमल कुमार को एवं सह प्रभारी जिला मंत्री कविंद्र प्रजापति एवं शुभम राज मिट्ठू को बनाया गया है। साथ ही सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए जिला के पदाधिकारी , मोर्चा के अध्यक्ष एवं प्रकोष्ठ के संयोजक को भी जिम्मेवारी दी गई है।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस से महात्मा गांधी के जयंती तक भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के द्वारा सभी मंडलों में बूथ स्तर तक सेवा कार्य करेंगे।
प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के व्यक्तित्व पर प्रदर्शनी , वोकल फोर लोकल अभियान, स्वच्छता कार्यक्रम ,रक्तदान शिविर, प्रधानमंत्री जी को अभिनंदन पत्र एवं शुभकामना संदेश , निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, प्रबुद्धजन एवं बुद्धिजीवी सम्मेलन, जल संरक्षण कार्यक्रम ,वृक्षारोपण कार्यक्रम समेत कई सेवा के कार्य किए जाएंगे। श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का जीवन देश के लिए समर्पित है। बैठक में जिला महामंत्री धर्मेंद्र चौहान रवि रंजन जिला उपाध्यक्ष दामोदर प्रसाद जिला मंत्री अरविंद चौधरी महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा कश्यप पंचायती राज के संयोजक परमात्मा शर्मा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ संयोजक राधेश्याम शर्मा सहकारिता प्रकोष्ठ संयोजक धनंजय कुमार चुनाव सेल संयोजक सतीश कुमार जिला प्रवक्ता जयप्रकाश केसरी मीडिया प्रभारी जयराम शर्मा आईटी सेल दीपक कुमार नगर मंडल अध्यक्ष कृष्णा गुप्ता मंडल अध्यक्ष सुधीर सिंह विनोद पाठक विनोद कुमार अखिलेश कुमार धर्मेंद्र केसरवानी गुड्डू राज गुप्ता पिछड़ा मोर्चा उपाध्यक्ष नकुल ठाकुर रणधीर कुमार मनोज कुमार युवा मोर्चा उपाध्यक्ष राहुल कुमार पांडे समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।




