बेगुसराय बिहार
प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-
बेगूसराय में एक विवाहिता की ससुराल में संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई हालांकि मायके वालों ने दहेज के खातिर प्रताड़ित करने और जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मायके वालों के आरोप के आधार पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में उसे भेज दिया है। बताया जाता है कि एफसीआई थाना क्षेत्र के बीहट गांव निवासी उपेंद्र दास की 3 वर्ष पूर्व बछवारा थाना क्षेत्र के बहरामपुर गांव की प्रियंका के साथ शादी हुई थी। आरोप है कि ससुराल वालों ने प्रियंका की तबीयत खराब होने की सूचना मंगलवार की रात 3:30 बजे उसके मायके वालों को दी और फिर कुछ देर में उसकी मौत की सूचना दी गई। मृतका के भाई ने बताया कि शादी के बाद लगातार ससुराल वाले प्रियंका को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे । दो बार रुपया भी दिया गया था इसके बावजूद ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते थे । मायके वालों को शक है इसी को लेकर ससुराल वालों ने कुछ जहरीला चीज खिला कर उसकी हत्या कर दी है हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि प्रियंका की मौत आखिर कैसे हुई है।
बाईट- मृतका के भाई




