देश को भाजपा मुक्त करने की दिशा में काम करेगी जाप – पप्पू यादव!

SHARE:

मनोज कुमार की रिपोर्ट :-

देश को भाजपा मुक्त बनाने में जन अधिकार पार्टी विपक्षी एकता को करेगी मजबूत : पप्पू यादव

गया जन अधिकार पार्टी के तीन दिवसीय चिंतन शिविर बोधगया में शुरू हुआ। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव, प्रदेश अध्यक्ष राघवेंद्र कुशवाहा, राष्ट्रीय महासचिव प्रेमचंद सिंह, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजीव कुमार कन्हैया, जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मरांडी, प्रदेश महासचिव भवानी सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घटान किया। पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने अप्रत्यक्ष रूप से नीतीश कुमार के समर्थन करते दिखे और मोदी सरकार पर हमलावर हुए। उन्होंने कहा कि भाजपा, आरएसएस की नीतियों की वजह से देश जिन चुनौतियों का सामना कर रहा है, उसपर विचार करने के लिए ये शिविर एक बहुत अच्छा अवसर है। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मौजूदा केंद्र सरकार नफरत फैला कर अल्पसंख्यकों को दबा रही है। देश को भाजपा मुक्त बनाने में जाप विपक्षी एकता को मजबूत करेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने देश से भाजपा मुक्त करने का जो संकल्प लिया है, पार्टी उस फैसले के साथ खड़ी हैं। नीतीश कुमार के दिल्ली की राजनीति में सक्रिय होने के सवाल पर कहा कि लोकतंत्र में किसी को भी ऐसा करने का अधिकार है और इसमें कोई बुराई नहीं है। चिंतन शिविर में राज्य के विभिन्न हिस्से से 350 लोगों ने भाग लिया। संयोजक राजीव कुमार कन्हैया व भवानी सिंह संयुक्तरूप से बताया कि इस शिविर में प्रदेश से करीब 7 सौ से ज्यादा प्रतिनिधि भाग लेंगे। जिसमें विभिन्न जिलों के जिलाध्यक्ष व कार्यकर्ता रहेंगे। पार्टी अपने तमाम बिंदुओं पर मंथन करते हुए उसपर चर्चा करेगी। कार्यक्रम 8 सितंबर की शाम पांच बजे तक चलेगा।

बाईट:-पप्पू यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष जन अधिकार पार्टी।

Join us on:

Leave a Comment