पंकज कुमार जहानाबाद।
डीएवी पब्लिक स्कूल जहानाबाद में बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड के द्वारा हुए प्रथम सोपान प्रशिक्षण शिविर प्रमाण पत्र वितरण समारोह का उद्घाटन करते हुए प्राचार्य के के पांडे ने कहा कि प्रशिक्षण से छात्र-छात्राओं में नैतिक शिक्षा, अनुशासन, चरित्र निर्माण की शिक्षा मिलने के साथ सामाजिक, प्रशासनिक कार्य करने का अवसर प्राप्त होता है, जबकि मौके पर उपस्थित हरिशंकर कुमार, जिला संगठन आयुक्त ने कहा कि प्रशिक्षण में छात्र- छात्राओं को स्काउट- गाइड विषय एवं सामाजिक कुरीति उन्मूलन से संबंधित जानकारी दी गई, सभी छात्र- छात्राओं को एकल प्रयोग प्लास्टिक से होने वाले दुष्परिणाम के बारे में प्रशिक्षकों द्वारा बताया गया तथा प्रशिक्षण सुरेंद्र कुमार विद्यालय के स्काउट मास्टर एवं पम्मी कुमारी गाइड कैप्टन के द्वारा दिया गया, इस अवसर पर बिगिनर्स कोर्स की प्रशिक्षा प्राप्त मनीष कुमार ने प्रशिक्षण के उद्देश्य, नियम पर प्रकाश डालते हुए धन्यवाद ज्ञापन किए।




