आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट :-
भोजपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव में विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से 21 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान जवाहिर मुसहर के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार जवाहिर मूसा हार बिजली के तार ठीक कर रहे थे घर पर तभी विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से वह झुलस गए। जहां आनन-फानन में परिजनों द्वारा सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच उपरांत मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है।




