मोकामा विधानसभा क्षेत्र में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा का भव्य स्वागत!

SHARE:

रवि शंकर शर्मा :-

मोकामा विधानसभा क्षेत्र में नेता वोरोधी दल विजय कुमार सिन्हा का कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने भव्य स्वागत किया.
कान्हाईपुर में प्रखंड उप प्रमुख सौरभ कुमार के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने नेता विरोधी दल का स्वागत किया, तो मोकामा नगर में कई स्थानों पर कार्यकर्त्ताओं द्वारा स्वागत अभिनन्दन किया गया.
वहीं मोकामा पूर्वी में भाजपा नेता निलेश कुमार पवन तो दरियापुर में मुखिया शैलेन्द्र प्रसाद के साथ भारी संख्या में कार्यकर्त्ता और आम नागरिकों द्वारा विजय सिन्हा का स्वागत किया गया, जबकी मोकामा मुखिया संघ अध्यक्ष और हाथीदह के मुखिया शशि शंकर शर्मा के साथ सैकड़ों स्त्री पुरुषो द्वारा नेता विरोधी दल का बैंड बाजे के साथ स्वागत किया गया. तो पंचमहला में संजय कुमार के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अपने नेता का स्वागत किया गया.
उल्लेखनीय है की विजय कुमार सिन्हा का पैतृक निवासी मोकामा के बादपुर गाँव में है, वे पटना से अपने विधानसभा क्षेत्र लखीसराय के लिये निकले थे, इस दौरान जगह जगह उनका जोरदार स्वागत किया गया. गौरतलब है की नेता विरोधी दल चुने जाने के बाद विजय कुमार सिन्हा की ये पहली गृह विधानसभा मोकामा और अपने विधानसभा लखीसराय की यात्रा थी.
नेता प्रतिपक्ष को भाजपा नेता संजय कुमार,मोकामा मुखिया संघ अध्यक्ष शशि शंकर शर्मा,मुखिया शैलेन्द्र प्रसाद, निलेश कुमार पवन, दिलीप कुमार टुनटुन, प्रवीण कुमार सोनी ने उनके विधानसभा लखीसराय तक पहुँचाया!

Join us on:

Leave a Comment