112 के चालक पर हमले के बाद अब होमगार्ड जवान का सिर फोड़ा!

SHARE:

ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-

हाजीपुर -आज जिले में दो घटनायें हुई जो अपराधियों के बढ़े मनोबल को दर्शाती है, सुबह एक लड़की को छेड़ रहे बदमाश को 112 के चालक ने बचाना चाहा तो उसे चाकू मार दिया और फिर सदर थाना क्षेत्र के राम आशीष चौक पर होम गार्ड के जवान को एक सिर फिरे ने इट से मारकर घायल कर दिया। घायल जवान को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जवान समस्तीपुर जिले के पटोरी के हिम्मतपुर का रहने वाला जनार्दन राय बताया गया है। जवान उत्पाद विभाग में कार्यरत हैं। घायल ने बताया कि राम आशीष चौक के निकट एक सिर फिरे ने इट से मारकर सर फोड़ दिया।

Join us on:

Leave a Comment