प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-
बेगूसराय नगर निगम के सफाई कर्मियों की हड़ताल की वजह से शहर में गंदगी का अंबार लग गया है। शहर के मुख्य बाजार में शहर के व्यवसायी सड़क पर उतर कर सफाई अभियान चलाया दर्जनों व्यक्तियों के द्वारा गणेश पूजा का भी आयोजन किया गया है इसको लेकर मूर्ति का विसर्जन भी आज करना है इसी को लेकर शहर के व्यवसायियों ने झाड़ू लेकर सड़क पर उतरे और सफाई की। दर्जनों की संख्या में व्यवसायियों ने करीब 5 टेलर से ज्यादा कचड़ो की सफाई की है। व्यवसायियों ने कहा कि नगर निगम के सफाई कर्मियों की हड़ताल की वजह से गंदगी का अंबार लगा हुआ है नगर निगम प्रशासन और सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है इस वजह से सड़कों पर गंदगी रहने से जहां राहगीरों को परेशानी हो रही है व्यवसायियों को भी व्यवसाय करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है इसीलिए आप खुद से सफाई करने के लिए लोग सड़क पर उतरे हैं और लगातार सफाई अभियान चलाया जा रहा है। अपनी दूसरी नगर निगम के सफाई कर्मी अभी भी हड़ताल पर डटे हैं सफाई कर्मी समान काम का समान वेतन और स्थाई नियुक्ति की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं
बाईट- स्थानीय व्यवसायी
बाईट- स्थानीय व्यवसायी




