जिला स्तरीय चेहल्लुम मेला को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित!

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-

बिहार के मुजफ्फरपुर में जिला स्तरीय चेहलुम मेला को लेकर एक बैठक आयोजित की गई जिसमें जिले के सभी अखाड़ों के लोगों को बुलाया गया था , यह पूरी बैठक हुसैनिया कमेटी के सदस्यों के देख रेख में कई गयी और कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गए , प्रशासन के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए जो समय पर पहलाम करेगा उसे प्रथम पुरस्कार हुसैनिया कमेटी द्वारा देकर पुरस्कृत किया जाएगा , इसके लिये एक कमेटी बनाई गई और एक जाँच दल भी गठित किया गया ,
अखाड़ा वाले से आग्रह किया गया कि कोई भी ऐसा कर्तब्य नही दिखाए जिससे आपको और दूसरों के जान पर खतरा हो , लागभग एक दर्जन से अधिक अखाड़ों वालो की उपस्थिति दर्ज की गई ,

इस बैठक में सबसे महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि सभी अखाड़ों में अपने नन मुस्लिम को संरक्षक के तौर पर नियुक्त किया जाए ताकि असमाजिक तत्व किसी तरह का कोई लाभ न उठा पाए और न ही असमाजिक तत्वों का मंसूबा कामयाब हो सके ,

मो निसारुदीन उर्फ छोटे , संजय केजरीवाल, अभिनाश श्रीवास्तव , राई शाहिद मुना , वसीम मुन्ना , डॉ फ़िरोजिदीन

Join us on:

Leave a Comment