घरेलू कलह से तंग माँ ने तीन बच्चों संग  खाया जहर , नाजुक, हालत में हायर सेंटर रेफर!

SHARE:

रिपोर्ट – प्रिंस कुमार!

कटिहार जिले के आजमनगर थाना क्षेत्र में तीन बच्चों संग मां ने घरेलू कलह से तंग आकर जहर खा लिया!

घटना आजमनगर थाना क्षेत्र के कमलपुर गांव की है।जहां आपसी कलह-घरेलू विवाद के कारण तीन बच्चों संग मां पिंकी देवी ने जहर खा लिया!

स्थानीय ग्रामीणों को जब इसकी सूचना मिली तो स्थानीय सजग नागरिकों द्वारा तीन बच्चों संग मां को गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार हेतु आजमनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

जहां चिकित्सकीय टीम ने प्राथमिक उपचार करते हुए बेहतर उपचार हेतु कटिहार सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

बताया जा रहा है।कि सभी सभी को बेहतर इलाज हेतु पटना रेफर कर दिया गया है!

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आजमनगर से मिली जानकारी के मुताबिक उक्त महिला का नाम पूजा देवी पति वीरू तुरई उम्र30वर्ष एवं राज मंडल पुत्र4वर्ष,शीशा कुमारी पुत्री5वर्ष,एवं राज कुमार पुत्र8वर्ष गांव कमलपुर निवासी को गंभीड़ हालत में लाया गया था।जिसका प्राथमिक उपचार करते हुए।बेहतर उपचार हेतु कटिहार सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया!

ग्रामीण सूत्रों के मुताबिक पूजा देवी का अपनी सास से आये दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद गहराता था।संभावना जताई जा रही कि इसी से आजिज होकर उसने इतना खतरनाक कदम उठाया होगा,फिलहाल चारो की हालत नाजुक बनी हुई है!

Join us on: