रिपोर्ट -अनमोल कुमार :-
खासकर बिहार के सीमावर्ती इलाकों में पता लगना चाहिए कि वहां क्या हो रहा?
पटना : भाजपा के फायर ब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार में मदरसों और मस्जिदों का सर्वे कराने की मांग की है। यूपी की तरह बिहार में भी मदरसों और मस्जिदों की जांच होनी जरूरी है। विशेषकर बिहार के सीमावर्ती इलाकों में यह बहुत ही जरूरी है। केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि खासकर बिहार के सीमावर्ती इलाकों में चाहे नेपाल का सीमा हो, बांग्ला देश की सीमा हो या बंगाल से जुड़ी सीमा हो सभी जगह मदरसों और मस्जिदों की जांच होनी चाहिए। इस बात की जांच होनी चाहिए कि इन मदरसों और मस्जिदों में कौन लोग रह रहे हैं और क्या कर रहे हैं?
यूपी में मदरसों के सर्वे से ओवैसी जैसों के पेट में दर्द
गिरिराज सिंह ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को मदरसों का सर्वे कराने के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि मदरसों के सर्वे से ओवैसी जैसे लोगों के पेट में दर्द हो रहा है। लेकिन उनके पेट में दर्द होने की जरुरत नहीं है, वहां के मुख्यमंत्री चाहते हैं कि मुसलमानों को अच्छी शिक्षा मिले। ओवैसी जैसे लोगों को डर है कि कही ये न पता चल जाए कि कौन बांग्ला देशी और कौन रोहिग्या है।




