मनोज कुमार की रिपोर्ट :-
कुख्यात नक्सली विजय आर्य के पैतृक गांव में एनआईए की छापेमारी गया सहित पटना औरंगाबाद में चल रही छापेमारी
कोंच थाना क्षेत्र के ग्राम करमा में NIA ने माओवादी सेंट्रल कमेटी के सदस्य विजय आर्य के कई ठिकानों पर शुक्रवार की सुबह एकसाथ छापा मारा है जिसमें उनका पैतृक आवास गया का करमा गाँव भी शामिल है। NIA ने अहले सुबह ही छापा मारने की कार्रवाई शुरू कर दी जो करीब 7 घण्टे से अधिक तक चला इस बीच विजय आर्य के पुत्र सुबोध कुमार से दो मोबाइल ले जाने की बात सामने आई है। वहीं, विजय आर्य की पत्नी किरण देवी से पूछताछ की गई है। हालांकि, छापे की कार्रवाई पर कोई भी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।
बाइट– मुद्रिका यादव, रिस्तेदार,नक्सली विजय आर्या ।




