धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट :-
मोतिहारी में नहीं थम रहा है हत्याओं का सिलसिला
आज एक बार फिर एक युवक की हुई निर्मम हत्या
घर से बुलाकर युवक की चाकुओं से गोद गोद कर निर्मम हत्या
घटना केसरिया के चंदपरसा की
अज्ञात व्यक्ति ने मृतक प्रभु सिंह को घर से बाहर बुलाकर सरेह में ले जाकर कर दी निर्मम हत्या
जन्मदिन के पार्टी से लौटने के बाद प्रभु सिंह की कर दी गई निर्मम हत्या
मौत के बाद परिजनों में मचा कोहराम , रो रो कर हुआ बुरा हाल
केसरिया पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपनी अभिरक्षा में लेकर कर रही है जांच!
:मोतिहारी में नहीं थम रहा है हत्याओं का सिलसिला खबर मोतिहारी के केसरिया से है जहां अज्ञात अपराधियों द्वारा एक व्यक्ति की चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान चांदपरसा निवासी प्रभु सिंह के रूप में हुई है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार प्रभु सिंह पास के गांव में जन्मदिन पार्टी में शामिल होने के लिए गए थे ।पार्टी से आने के बाद फोन के द्वारा उनकी बेटी से उनकी बातचीत हुई थी ।और 10:00 बजे तक घर लौट आने की बात भी बताई जा रही है।जिसके बाद किसी का फोन आया और वे बात करते हुए बाहर चले गए।लेकिन देर रात तक वे न लौटे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। जिसके बाद प्रातः काल ग्रामीणों के द्वारा शव को देखा गया और परिजनों को सूचना दी गई घटना की सूचना मिलते ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है ।वहीं घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुट गई है। बाइट : मृतक की बेटी बाइट :_ पंचायत समिति सदस्य।
नोट पुलिस कुछ बोलने से बच रही है*




