भीषण सड़क हादसे में एक की मौत दूसरा घायल!

SHARE:

धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट :-

पकड़ीदयाल के चोरमा रोड में ट्रक और पिकअप में जोरदार टक्कर,

पिकअप में सवार महिला की मौके पर हुई मौत।

पिकअप चालक बुरी तरह हुआ जख्मी,

घायलों का चल रहा इलाज

मौके पर पहुंची पकड़ी दयाल की पुलिस घायलों का इलाज और मृत महिला के शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुटी ।
मोतिहारी जिले के पकड़ीदयाल अनुमंडल गेट के पास चोरमा पथ में खड़ी पिकअप में विपरीत दिशा चोरमा से आ रही ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर जिससे पिकअप बुरी तरह से क्षति ग्रस्त हो गया पिकअप के पलटने से पिकअप में बैठी महिला दब गई दबने के कारण उसकी मौत हो गई सूचना पर इंस्पेक्टर सह अध्यक्ष सरफराज अहमद दल बल के साथ पहुंचकर और जेसीबी के द्वारा पिकअप को उठाकर महिला को निकाला गया तब तक महिला की मौत हो चुकी थी वहीं पिकअप ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया बेहतर इलाज के लिए मुजफ्फरपुर रेफर किया गया मृतक के पुत्र ने बताया है कि मेरी मां सब्जी और फल के लिए रात्रि में जा रही थी मृतक महिला रावडी देवी का उम्र 50 वर्ष उसके 5 पुत्र और एक पुत्री है सब्जी और फल बेचकर कर अपने परिवार का पालन पोषण करती थी वह बेतिया के इलाराम चौक बेतिया नगर थाना का निवासी है उसका पति कालचंद्रकर का मौत हो चुका है इंस्पेक्टर ने शव को बरामद कर कागजी प्रक्रिया पूरा करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मोतिहारी भेजा गया
बाइट :—- मृतक का पुत्र,श्रीराम साह।

Join us on:

Leave a Comment