बेगूसराय -हर्ष फायरिंग में महिला और बच्चे को लगी गोली!

SHARE:

प्रशांत कुमार की रिपोर्ट :-

बेगूसराय में एक बार फिर शादी समारोह में हुई हर्ष फायरिंग में गोली लगने से एक महिला और एक बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र के बारो बखतपुर गांव की है। बताया जाता है कि पूर्व उप मुखिया फरजाना खातून की बेटी की शादी की गुरुवार की रात धूमधाम से शादी की गई। शादी के बाद अहले सुबह 4 बजे के करीब लड़की की विदाई की तैयारी की जा रही थी उसी समय हर्ष फायरिंग की गई जिसमें 1 गोली फरजाना खातून के सिर में लग गई जबकि एक गोली उसके पास खड़े 12 साल के बच्चे को भी सीने में लगी है। गंभीर रूप से घायल महिला और बच्चे को इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना फुलवरिया थाना पुलिस को मिली है इसके बाद पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही हैं हालांकि परिजनों के द्वारा इसकी कोई लिखित शिकायत अभी नहीं की गई है लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही हैं कि हर्ष फायरिंग में लगातार गोली लगने से घायल और मौत हो रही हैं इसके बावजूद लोग हर्ष फायरिंग करने से बाज नहीं आ रहे हैं। हालांकि क्षेत्र में चर्चा यह भी है कि गांव के ही एक युवक प्रेम प्रसंग में विदाई के दौरान घर में घुसकर फायरिंग कर दी जिसमें लड़की की मां और एक लड़के को गोली लगी है इस संबंध में मुख्यालय डीएसपी निशीत प्रिया ने बताया कि लड़की की शादी के विदाई के दौरान फायरिंग की गई है जिसमें लड़की की मां और एक बच्चा घायल हुआ है सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है पुलिस घटना स्थल पर पहुंच पूरे मामले की जांच पड़ताल की है जांच के बाद ही मामला स्पष्ट होगा कि किस वजह से हुई है।
बाईट- निशीत प्रिया, मुख्यालय डीएसपी

Join us on:

Leave a Comment