फर्नीचर दूकान पर सेल टैक्स का छापा,शहर के दुकानदारों में हड़कम्प।

SHARE:

धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट :-

मोतिहारी शहर के राजा बाजार स्थित प्रसिद्ध जय बालाजी फर्नीचर दुकान में आज राज्यकर विभाग ने छापामारी की है। इस छापेमारी के बाद पूरे शहर के व्यवसायियो हडकंप मच गया है।दोपहर 2 बजे राज्य कर विभाग की टीम बालाजी फर्नीचर दूकान पहुंचकर खरीद बिक्री व स्टाॅक सहित दूकान की सभी प्रकार की कुंडली घंटो खंगालती रही।छापेमारी टीम मे मोतिहारी राज्य कर विभाग के साथ मुजफ्फरपुर के अधिकारी शामिल थे।टीम मे राज्य कर विभाग के साथ मुजफ्फरपुर राज्य कर आयुक्त सह अन्वेषण व्यूरो रविशंकर प्रसाद उक्त छापेमारी टीम मे शामिल थे।छापेमारी के संदर्भ मे पूछे जाने पर मोतिहारी के राज्य कर संयुक्त आयुक्त मोहन कुमार ने बताया कि राज्य कर आयुक्त डॉ. एस प्रतिमा के निर्देश पर यह कारवाई की गई है।उन्होने बताया कि राज्य स्तर पर विभागीय समीक्षा मे यह स्पष्ट हो रहा था,कि जिस अनुपात मे टैक्स प्राप्त होना चाहिए उस अनुपात मे टैक्स की प्राप्ति नही हो पा रही है।ज्यादातर व्यवसायी टैक्सो का समायोजन कैश इनपुट क्रेडिट मे कर रहे थे। जबकि कुल खरीद व बिक्री टैक्स का 1% कैश के रूप मे जमा कराने का प्रावधान है।उन्होने बताया कि जिले मे ऐसे 198 व्यवसायी चिह्नित किये गये जिन्होने खरीद बिक्री व भंडारण के संदर्भ मे कोई ठोस प्रमाण प्रस्तुत नही किया है। ऐसे लोग टैक्स चोरी के दायरे मे आ सकते है। उन्होने कहा कि राज्य कर आयुक्त की समीक्षा के बाद यह कारवाई अगले कुछ दिनो तक चलता रहेगा। आज की छापेमारी के बारे मे पूछे जाने पर मोहन कुमार ने बताया कि जब तक खरीद बिक्री व स्टाॅक के मिले पूरे आंकडे का मिलान नही हो जाता तब तक कुछ कहा नही जा सकता।
बाइट :—- मोहन कुमार,राज्य कर संयुक्त आयुक्त।

Join us on:

Leave a Comment