आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट :-
-वी/ओ/- आरा के चंदवा में दो दिन पूर्व हुए पति पत्नी को गोली मारने की घटना का उद्भेदन पुलिस कप्तान के द्वारा गठित टीम के द्वारा कर लिया गया है।इस कांड का खुल्लास करते हुए पुलिस कप्तान ने बताया कि पति ने ही पत्नी की हत्या की साजिश रची थी क्योंकि पति को पत्नी पसंद नही थी।दो दिन पूर्व आरा-बक्सर नेशनल हाईवे पर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के गजराजगंज ओपी अंतर्गत बड़कागांव अख्तियारपुर के समीप मोटरसाइकिल सवार हथियारबंद अपराधियों ने मोटरसाइकिल सवार हार्डवेयर व्यवसाई एवं उसकी पत्नी पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। पति पत्नी को बदमाशों ने काफी करीब से गोली मारी गई थी। जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया था जहां उनका इलाज कराया गया था। घटना की सूचना मिलते ही भोजपुर एसपी संजय कुमार सिंह,टाउन थाना अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह एवं गजराजगंज ओपी इंचार्ज चंदन कुमार आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल पहुंचे थे और तब से जांच में जुट गए थे। इसके बाद एसपी संजय कुमार सिंह ने जख्मी दंपति से मिल घटना की जानकारी ली। जिसके पश्चात पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई और अंततः मामले का खुल्लासा हो गया। सरेआम इस घटना के बाद आसपास के इलाके में सनसनी मच गई थी। टाउन थाना क्षेत्र के बिंद टोली मोहल्ला वार्ड नंबर 5 निवासी ओम प्रकाश शर्मा का 30 वर्षीय पुत्र उत्तम कुमार विश्वकर्मा एवं 25 वर्षीय उसकी पत्नी संध्या देवी को बदमाशों ने गोली मारी थी। जख्मी उत्तम कुमार विश्वकर्मा का आरा शहर में हार्डवेयर का दुकान है। इधर संध्या कुमारी ने बताया कि उसके पति बुधवार की शाम उसे बाइक से रेस्टोरेंट में खाना खिलाने ले जा रहे थे। जाने के क्रम में वह बोले इस रेस्टोरेंट में खाना नहीं खाया जाएगा। आगे एक और रेस्टोरेंट है उसमें खाना खाया जाएगा रुको मैं पूछता हूं। इसके बाद उन्होंने सुनसान जगह पर बाइक रोक दी। तभी अचानक एक बाइक पर सवार दो युवक काले रंग का टीशर्ट और मुंह पर मास्क लगाए वहां आ धमके और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। अभी मैं बाइक पर बैठी रही थी के मुझे हाथ,पैर व कमर पर एवं मेरे पति को भी गोली लग गई। जिससे वह दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज कराया गया। इलाज के दौरान जख्मी संध्या कुमारी ने अपने पति पर ही अपने आप को एवं उसे गोली मरवाने की आशंका जताई थी।जबकि पुलिस कप्तान संजय सिंह ने बताया कि 2 लाख में अपनी पत्नी की हत्या की बात की थी जिसके बाद इस घटना को अंजाम दिया गया था।इस कांड में पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले दोनो बदमाशों को एक देशी पिस्तौल घटना में उपयोग किया हुआ एक बाइक ,दो मोबाइल भी बरामद हुआ है।जबकि घटना में उपयोग किया हुआ बाइक संध्या कुमारी के पति उत्तम कुमार का ही था जिसे घटना के बाद उसके घर पर खड़ा कर दिया गया था।पुलिस की दबिश के बाद इस घटना के बारे में शामिल बदमाशों ने सारी बात बताई जो घटना से संबंधित था।
बाइट – एसपी भोजपुर संजय कुमार सिंह




