रिपोर्ट- अमित कुमार!
.बिहार खेल विभाग और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण ने पाटलिपुत्र खेल परिसर में राज्य स्तरीय दिव्यांग खेल प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन किया।
इसमें बिहार के 9 प्रमंडलों के 720 दिव्यांग खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, दृष्टिबाधित फुटबॉल और क्रिकेट जैसे खेल शामिल हैं।
इस मौके पर विदुर भारती, आनंदी कुमार और डॉ. शिवजी कुमार जैसे अधिकारी मौजूद थे। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के पदाधिकारी ओमप्रकाश ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता दिव्यांग खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य के लिए जरूरी है और उन्हें समाज से अलग महसूस नहीं करना चाहिए।



