पटना के बख्तियारपुर में उत्तराखंड से मंगवाई गई शराब की बड़ी खेप बरामद!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/गोविन्द कुमार

महाशिवरात्रि और होली त्योहार को लेकर बख्तियारपुर में उत्तराखंड से मंगवाई गई शराब, पुलिस ने आठ सौ एक लीटर अंग्रेजी शराब की बरामद!

महाशिवरात्रि और होली त्योहार को लेकर उत्तराखंड से बख्तियारपुर मंगवाई गई अंग्रेजी शराब को पुलिस ने बरामद किया है, बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर थाना अंतर्गत मिसी पंचायत के लक्ष्मणपुर गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापामारी कर विनोद साहनी के घर से आठ सौ एक लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है।
एसडीपीओ-2 आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि बिहार पुलिस मुख्यालय और गृह पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया जा रहा था, इसी दौरान बख्तियारपुर थाना को सूचना मिली की लक्ष्मणपुर गांव में विनोद साहनी के घर में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब का भंडारण है, जिसका इस्तेमाल महाशिवरात्रि और होली त्योहार में किया जाना है। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल आठ सौ एक लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है। जिसमें 750 एमएल का नौ कार्टून शराब और 375 एमएल का अस्सी कार्टून शराब बरामद हुआ है। जांच में यह शराब उत्तराखंड की है, जिसे पटना के बख्तियारपुर में खपत किया जाना था।
बाइट- आयुष श्रीवास्तव, एसडीपीओ-2 बाढ़

Join us on: