वन्दे मातरम और भारत माता की जयघोष के साथ पुलवामा शहीदों की याद में बड़ा कैंडल मार्च!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/गोविंद कुमार!

14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए भीषण आतंकी हमले की सातवीं बरसी पर शनिवार को देशभर में शोक है, इस मौके पर बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला में युवाओं के द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम एवं कैंडल मार्च आयोजित किया गया। इस आत्मघाती हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 40 जवान शहीद हुए थे। यह आयोजन 14 फरवरी 2019 को हुए आतंकी हमले की सातवीं बरसी की पूर्व संध्या पर किया गया। कैंडल मार्च में अथमलगोला प्रखंड के बहादुरपुर के एक फिजीकल एकेडमी में युवाओं ने हिस्सा लिया और वीर शहीदों को नमन किया।
कैंडल मार्च में शामिल युवाओं ने हाथों में कैंडल और तिरंगा लेकर “वीर शहीद अमर रहें” के नारे लगाए। यह यात्रा बहादुरपुर बागीचे से शुरू होकर अथमलगोला स्टेशन बाजार में समाप्त हुई।
कार्यक्रम में मौजूद रौशन कुमार ने कहा कि वीर जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी। कैंडल मार्च की अगुआई रौशन कुमार ने किया उन्होंने बताया कि जवानों के शहादत दिवस पर हर साल जवानों की शहादत को याद किया जाएगा।
एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम में अथमलगोला प्रखंड के विभिन्न गावों से आए युवाओं ने हिस्सा लिया, कार्यक्रम में भाग लिए स्थानीय विधायक से युवाओं ने फिटनेस से जुडे कुछ सामान व गद्दी की भी मांग की।

Join us on: