ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-
अपराधियों ने महिला से लूटे 2 लाख रूपये
हाजीपुर के नगर थाना क्षेत्र के मड़ई चौक के पास के बाइक सवारों अपराधियों ने बैंक से रूपये निकालकर घर लौट रही महिला से दो लाख रूपये लूट लिए। घटना के सम्बन्ध में पीड़िता पूनम सिंह ने बताया की वह हाजीपुर में इंडियन बैंक की शाखा से रूपये निकालकर घर लौट रही थी। इसी बीच मड़ई चौक के पास के बाइक सवारों अपराधियों ने उसे पीछे से धक्का दे दिया। महिला जैसे ही जमीन पर गिरी, बदमाश रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। इस घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची और जांच में जुट गयी है।




