सिस्टम से हारी महिला ने जिला परिषद कार्यलय में किया आत्मदाह का प्रयास!

SHARE:


प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-

बेगूसराय में सरकारी व्यवस्था से नाराज होकर एक महिला स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झंडोत्तोलन के दौरान पेट्रोल और माचिस लेकर जिला परिषद कार्यालय पहुंच आग लगाने की कोशिश की हालांकि वह मौके पर मौजूद लोगों ने उसे किसी तरह आग लगाने से रोका लेकिन इस दौरान झंडोत्तोलन के समय काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। दरअसल बलिया प्रखंड के सादिकपुर गांव की रहने वाली एक महिला जिला परिषद कार्यालय में झंडोत्तोलन के दौरान हाथ में पेट्रोल और माचिस लेकर पहुंच गई और आग लगाने का प्रयास किया इस दौरान मौके पर मौजूद सभी लोगों ने उसे किसी तरह रोका। घटना के संबंध में बताया जाता है कि 5 साल पहले महिला का पति और बच्चे की मौत सड़क हादसे में हो गई थी लेकिन 5 साल के बावजूद पीड़ित परिवार को सरकारी राहत के नाम पर कुछ भी नहीं मिला इसी से आजिज आकर महिला सरकारी कार्यालयों का चक्कर लगाकर थकने के बाद झंडोत्तोलन के दौरान आत्महत्या करने पहुंची थी। जिला परिषद सदस्य झुना सिंह ने कहा कि महिला पेट्रोल माचिस लेकर आत्महत्या करने पहुंची थी जहां अध्यक्ष के द्वारा अधिकारियों को महिला की मदद करने का अनुरोध किया गया है महिला की पति और बेटे की मौत के बाद कोई राहत नहीं मिलने पर वह आत्महत्या करने पहुंची थी। हालांकि उसे डीएम ऑफिस जाना था लेकिन गलती से हुआ जिला परिषद कार्यालय ही पहुंचकर आग लगाने का प्रयास करने लगी जिसे लोगों ने बचा लिया है।
बाईट- झुना सिंह, जिला पार्षद

Join us on:

Leave a Comment