जहानाबाद डीएम रिची पांडेय ने किया ध्वजारोहण !

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद :-

जहानाबाद जिला मुख्यालय के गांधी मैदान में स्वतंत्रता दिवस को लेकर मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।जहां जिलाधिकारी रिची पांडे के द्वारा परेड की सलामी लेने के बाद झंडोत्तोलन किया गया ।इस मौके पर जिला अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक अन्य संयुक्त रूप से पैरेड का निरीक्षण किया। तत्पश्चात झंडोत्तोलन करने के बाद स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया ।इस मौके पर जिलाधिकारी ने जिले में चलाए जा रहे सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी।एस. एस. कॉलेज जहानाबाद में 76वां स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे धूमधाम से मनाया गया। सार्वकालिक व सर्वोच्च महत्व के इस पावन अवसर पर प्राचार्य डॉ० सुधीर कुमार मिश्र ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ० मिश्र ने महाविद्यालय परिवार के शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी स्वतंत्रता असंख्य ज्ञात व अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान का प्रतिफल है। हमें जहां इस अमूल्य स्वतंत्रता को सहेज कर रखना है वहीं जन जन की सामूहिक भागीदारी से विकास की नई इबारत भी लिखनी है। उन्होंने आगे कहा कि आजादी प्राप्त करने के बाद से हमारे देश में लोकतंत्र निरंतर मजबूत हुआ है वहीं सामाजिक और आर्थिक क्षेत्र में भी उल्लेखनीय प्रगति हुई है। इस अवसर पर दर्शन शास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ० श्यामाकांत शर्मा ने देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत गीतों का सुमधुर गायन किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ० विनोद कुमार रॉय ने किया। इस अवसर पर काफी संख्या में छात्र -छात्राओं, शिक्षक एवं शिक्षकेतरकर्मियों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही।

Join us on:

Leave a Comment