रवि शंकर शर्मा :-

मोकामा तिरंगा यात्रा को लेकर नित नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है, आये दिन किसी ना किसी संस्था या संगठन द्वारा तिरंगा यात्रा निकाला जा रहा है.
कल मोकामा घाट दुर्गा पूजा समिति और CRPF के द्वारा तिरंगा यात्रा निकाला गया था और आज आम ग्रामीणों द्वारा.
हाथिदह थाना के औटा स्थित शिला उच्च विद्यालय के प्रांगण में सैकड़ों बाईक सवारों ने तिरंगे के साथ भव्य यात्रा निकाली.
इस तिरंगा यात्रा का नेतृत्व मोकामा मुखिया संघ के अध्यक्ष और हाथीदह के मुखिया शशि शंकर शर्मा कर रहे थे, वहीं दरियापुर के मुखिया और मुखिया संघ मोकामा के कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र प्रसाद और मरांची दक्षिण पंचायत के मुखिया पति प्रद्युम्न कुमार भी भारी संख्या में तिरंगा लिये अपने समर्थकों के साथ शिला उच्च विद्यालय पहुँचे, जहाँ भाजपा नेता पवन कुमार पहले से सैकड़ों लोगों के साथ तिरंगा लिये उपस्थित थे. इन सबके साथ वरिष्ठ भाजपा नेता संजय कुमार भी मौजूद थे.
ये यात्रा औटा के शिला उच्च विद्यालय से निकला और सिआरपीएफ मोकामा घाट होते हुये, बाटा मोर और हथिदह स्टेशन, मरांची, डुमरा होते हुये नौरंगा जलालपुर पंचायत के प्रसिद्ध पंचमहला मैदान में जाकर समाप्त हो गया.
पुरे यात्रा की छटा निराली थी, हर तरफ अनगिनत तिरंगे नजर आ रहे थे, तस्वीरों में देख कर ये अंदाजा लगाना मुश्किल हो गया था की कितने हाथों ने तिरंगा थाम रखा था.
भारत माता की जय और वन्दे मातरम का जयघोष वातावरण को देशभक्ति के माहौल से ओत प्रोत कर रहा था.
वास्तव में ये एक अद्भुत तिरंगा यात्रा था जिसे मोकामा ने एक बार फिर सफल कर दिखाया.




