आरा में करंट लगने से युवक की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा!

SHARE:

आरा/आशुतोष पाण्डेय!

भोजपुर जिला मुख्यालय आरा के नगर थाना क्षेत्र के रघुटोला मोहल्ले में गुरुवार को बिजली का करंट लगने से एक 45 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

मृतक की पहचान रघुटोला मोहल्ला निवासी इन्द्रदेव राम के 45 वर्षीय पुत्र धनजी राम के रूप में हुई है। नगर थानाध्यक्ष देवराज राय ने बताया कि धनजी राम को गुरुवार को बिजली का करंट लग गया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

Join us on: