सीएम के हाथ में चिलम और आंख में धुंआ है : भागीरथी देवी!

SHARE:

रिपोर्ट -अनमोल कुमार :-

नीतीश कुमार गांजा पीकर विधान सभा आते हैं : भाजपा

बगहा/पटना : भाजपा से नाता तोड़कर राजद नीत महागठबंधन की सरकार में मुख्यमंत्री बने नीतीश कुमार पर भाजपा लगातार आक्रामक रवैया अपनाए हुए है। इस बीच रामनगर से भाजपा विधायक भागीरथी देवी ने नीतीश कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि नीतीश कुमार गांजा पीकर विधानसभा की कार्यवाही में शामिल होते हैं। रामनगर प्रखंड मुख्यालय में आयोजित धरना-प्रदर्शन के दौरान भाजपा विधायक भागीरथी देवी ने सीएम नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। भागीरथ देवी ने कहा कि नीतीश कुमार के हाथ में चिलम और आंख में धुंआ है। वे चांदी का चिलम रखते हैं। इसी चिलम से गांजा पीते हैं। भाजपा विधायक ने आगे कहा कि नीतीश कुमार इधर की बात बात उधर करने में माहिर हैं। उनका अब कोई विश्वास नहीं करता है।

महागठबंधन सरकार में 5 सुपर सीएम : सम्राट चौधरी
पूर्व मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने कहा है कि हमारी पार्टी ने लम्बे समय तक नीतीश कुमार को सहयोग किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी नीतीश कुमार को अपना अभिभावक माना, लेकिन उन्होंने महागठबंधन की सरकार बनाई है। कल तक बिहार में एक मुख्यमंत्री थे और आज पांच सुपर सीएम हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार अप्रासंगिक हो गए हैं। कहा कि तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री होते सुपर सीएम होंगे, जबकि लालू प्रसाद सुपर से सुपर सीएम होंगे। इसके अलावा तेजप्रताप यादव, राबड़ी देवी और मीसा भारती सुपर मुख्यमंत्री की भूमिका निभाएंगे।

Join us on:

Leave a Comment