जब शहीद की माँ के लिये लोगों ने बिछा दिया हथेली…

SHARE:

ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-

अमृत महोत्सव के उपलक्ष में शहीद फौजी की मां को दिया गया अद्भुत सम्मान. स्थानीय लोगों ने हाथ नीचे रक्खे जिसपर शहीद की मां चलते हुए पहुंची अपने पुत्र की मूर्ति पर माल्यार्पण व पूजा करने. गलवान घाटी की मुठभेड़ में शहीद हुए जवान की मां को दिया गया अद्भुत सम्मान.

देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है. ऐसे में सबसे पहले सम्मान का हक उन्हें है जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने प्राण की आहुति दी है. ऐसे ही एक वीर अमर जवान की मां का अद्भुत सम्मान स्थानीय लोगों द्वारा किया गया. शहीद की मां कि चलने के रास्ते में लोगों ने अपनी हथेली बिछा दी जिस पर चलते हुए शहीद की मां अपने पुत्र के मूर्ति पर माल्यार्पण और पूजा करने पहुंची. यह अदभुत नजारा दिखा वैशाली जिले के चकफतेह गांव में. जहां गलबान घाटी में दो साल पूर्व चीनी सेना से मुठभेड़ करते हुए शहीद हुए जयकिशोर सिंह की मां को देश भक्त युवाओ ने अपने हथेली पर चला कर शहीद की प्रतिमा पर पुष्पांजली करने के लिए पहुंचाया. गांव के युवाओं का जज्बा देख तालीयो की गरगराहट से पूरा माहौल देशभक्ति के ओतप्रोत हो गया. वंही ऐसा सम्मान पाकर शहीद जय किशोर सिंह की मां को बेहद गर्व की अनुभूति हुई और अपने शहीद पुत्र के स्मारक पर पुष्पाजंलि अर्पित करते हुए फफक फफक कर रोने लगी. दरअसल अमृत महोत्सव के मद्देनजर हर घर तिरंगा अभियान को लेकर कई गांव के युवा शहीद के घर तिरंगा देने आये थे. उसी दौरान घर के पास स्थित शहीद के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित किया. युवाओं के जज्बे को देख शहीद जय किशोर सिंह की मां मंजू देवी को रहा न गया. वह भी पुष्पांजलि अर्पित करने आयी तो देश भक्त युवाओ ने शहीद की मां के पैरों को जमीन पर रखने ही नहीं दिया और अपने हाथों की तलहटी पर चला कर शहीद के स्मारक तक ले गये. इस दौरान देश भक्ति गाना भी बजता रहा. बेहद भावुक इस पल को देख रहे स्थानीय लोगों की आंखें भी नम हो गई. वही अमर सहीद की मां मंजू देवी ने कहा की आज लगा कि मेरे बेटे की शहादत बेकार नही गयी है. मुझे लोगों ने अपने हाथ के पंजे पर पैर रखकर चलते हुए अपने पुत्र के प्रतिमा के पास पहुंचाया. वहीं स्थानीय अंकित कुमार ने कहा कि एक मां अपने गर्भ में बच्चे को पालती है और से देश की सेवा के लिए बॉर्डर पर भेज देती है. ऐसी मां को सम्मान देना हम सभी का फर्ज है.

बाइट – मंजू देवी (शहीद की माँ)
बाइट- अंकित कुमार, स्थानीय देशभक्त युवा.

Join us on:

Leave a Comment