रिपोर्ट – अमित कुमार!
दीघा थाना क्षेत्र के बांसकोठी गेट नंबर 95 पर 1 अगस्त को हुए गैस रिपेयरिंग दुकानदार सुरेंद्र साव हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 2dd5
सिटी एसपी मध्य ममता कल्याणी ने बताया कि फर्द बयान पर BNS 2023 की धारा 103(1)/61(2) और Arms Act की धारा 27 के तहत केस दर्ज किया गया था। कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त रमेश कुमार सिंह, उम्र 51 वर्ष, पिता देव नारायण सिंह, निवासी बांकीसकोठी गेट नंबर-95, थाना दीघा को पश्चिम बंगाल के हावड़ा से गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार रमेश पर शूटर को हायर करने का आरोप है। हत्या के बाद सभी आरोपी पटना छोड़कर फरार हो गए थे।
इससे पहले 29 अगस्त 2026 को इस मामले के मुख्य आरोपी मृतक के भाई निरंजन साव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। प्रारंभिक जांच में जमीनी विवाद में भाई ने ही भाई की हत्या करवाने की बात सामने आ रही है। 2dd5
पुलिस के मुताबिक 3 आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। गिरफ्तार आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पटना लाया जा रहा है।




