ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-
इंडियन महिला फुटबॉल टीम के खिलाड़ी सहित पूर्व मध्य रेलवे के स्पोर्ट्स यूनियन ने तिरंगा लेकर बाइक रैली निकाला. जिसमें रेल के सोनपुर और दानापुर डिवीजन के खिलाड़ियों और कर्मियों ने भाग लिया.
आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत से पूर्वमध्य रेलवे रेलवे के स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने तिरंगा लेकर बाइक यात्रा निकाला. इस कार्यक्रम में पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय के साथ साथ सोनपुर और दानापुर रेलवे डिवीजन के महिला पुरुष खिलाड़ियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. हाजीपुर के कौनहारा घाट रेलवे कॉलोनी से निकाला गया तिरंगा यात्रा देशभक्ति का बेहद खूबसूरत नजारा पेश कर रहा था . इस दौरान पूर्व मध्य रेलवे के खिलाड़ियों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे. तिरंगा यात्रा का समापन हाजीपुर रेलवे जोनल कार्यालय में हुआ. जहां पूर्व से मौजूद खेल पदाधिकारी कुमार उदय ने सभी तिरंगा यात्रियों का स्वागत किया. तिरंगा यात्रा में शामिल खिलाडी और अधिकारी ने बताया इस कार्यक्रम को देखकर पुरे देश को प्रेरणा मिलेगी साथ ही इस तरह के कार्यक्रम के माध्यम से देशवाशियो का जो उत्साह बढ़ा है. इसका भी लाभ देश को जरूर मिलेगा. मौके पर भारतीय महिला फुटबॉल टीम के खिलाड़ी कुमारी अंसा ने बताया कि इस तरह का आयोजन पहली बार देखने को मिला है बहुत बार हम लोग 15 अगस्त और 26 जनवरी को सिर्फ झंडा देखने को मिलता था और जैसा कि हम लोगों को पता है कि यह 75 वां अमृत महोत्सव है जिस के उपलक्ष में इस तरह के रैली का आयोजन किया गया. यह सब देखने से भारत वासियों को बहुत ज्यादा प्रेरणा मिलेगी और हमारे देश के लिए बहुत गौरव की बात है. इसस तरह का आयोजन हुआ है इसमें हमारे रेलवे के कर्मियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिए हैं. वही खेल पदाधिकारी कुमार उदय ने बताया कि जैसा हम सभी जानते हैं कि पूरे भारतवर्ष में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है. इसके तहत तिरंगा यात्रा और हर घर तिरंगा का मुहिम चला हुआ है. जिससे हम अपने राष्ट्र के गौरव के प्रति संवेदनशील हो रहे हैं. हमारे राष्ट्र के प्रति जो सम्मान है वह और भी बढ रहा है. जिन महापुरुषों ने बलिदान दिया त्याग दिया है उन सभी के प्रति आदर का भाव है.




