रिपोर्ट – अमित कुमार!
राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ विधायकभाई वीरेंद्र ने बख्तियारपुर का नाम 4 नीतीश पुरम किए जाने की मांग पर बड़ा बयान
उन्होंने कहा कि ठीक है भारत का नाम बदलकर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रख दो और इसी तरीके से सब जगह का नाम बदल दो क्या स्थिति आ गई है देख लीजिए लोग यहां नाम बदलने की बात कर रहे हैं बिहार में बेरोजगारी है बिहार में पलायन है बिहार में लोगों को नौकरी नहीं मिला है इस पर कोई चर्चा नहीं कर रहा है लोग यहां नाम बदलने पर चर्चा कर रहे हैं जिसका कोई मतलब नहीं रह जाता है।
बिहार में शराबबंदी पर 20000 करोड़ का घाटा होने के बाद भी शराबबंदी कानून जारी रहेगी मुख्यमंत्री के द्वारा एक पॉडकास्ट में दिए गए अभियान पर कहा कि बिल्कुल हम लोग भी साथ थे लेकिन हम मुख्यमंत्री सम्मान करते हैं कि जो लोग शराब बंदी कानून का उल्लंघन कर रहे हैं उनका सीधा कानून बनाकर फांसी के तख्ते पर चढ़ादीजिए
उन्होंने कहा कि बिहार में खाकी और खादी दोनों मिलकर शराबबंदी कानून का बर्बाद कर रहे हैं और शराबबंदी कानून को बिफल कर रहे हैं
सम्राट चौधरी द्वारा यह कहे जाने पर कि नीतीश कुमार ने में मुख्यमंत्री नहीं बनाया हमारी पार्टी ने मुख्यमंत्री बनाया उन्होंने कहा कि बिल्कुल सही कहा किसी भी मुख्यमंत्री बनाए जाने का फैसला उसे पार्टी के बड़े नेता लेते हैं इसमें कहीं कोई गलत उन्होंने नहींकहा है



