जहानाबाद – प्रखंड मुख्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं का धरना!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

प्रखंड मुख्यालय जहानाबाद में नीतीश कुमार के द्वारा जनादेश से विश्वासघात के विरुद्ध महाधरना का आयोजन जहानाबाद नगर मंडल , ग्रामीण मंडल उत्तरी, ग्रमीण मंडल दक्षिणी के तरफ़ से किया गया। धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष कृष्णा गुप्ता एवं मंच संचालन नगर उपाध्यक्ष रवि केसरी ने किया।
नगर अध्यक्ष कृष्णा गुप्ता ने सम्बोधित करते हुए कहा कि नीतीश कुमार को सुशासन की याद दिलाते हुए कहा कि आप खुद अपने आप को शुशासन बाबू कहलाते है और खुद चार चोर और बेल पर रिहा लोगों के साथ जाकर महागठबंधन की सरकार बना ली !
बिहार और पूरे देश में आपको यू ही नहीं कुर्सी कुमार, गिरगिट कुमार कहा जाता उस कथन को आप खुद साबित कर दिया !
ग्रामीण मंडल उत्तरी अध्यक्ष मुकेश सिंह ने नितीश कुमार पर जमकर हल्ला बोला ।
एवं ग्रामीण मंडल दक्षिणी ने अपनी बातों को रखते हुआ अनेकों कमियां गिनाई।
ज़िला अध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा ने कहा की नीतीश कुमार जनादेश के साथ विश्वासघात कर बिहार के 12 करोड़ जनता के साथ छल किया है । भाजपा के द्वारा ही कम सेट होने के बावजूद उन्हें मुख्यमंत्री बनाया गया था प्रमोट कर दिया गया है ! अहंकारी कुर्सी के लोभी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा से गठबंधन तोड़ के भ्रष्टाचारी एवं परिवारवादी पार्टी राजद से समझौता कर बिहार के जनता को भगवान भरोसे छोड़ दिया है । बिहार में महागठबंधन की सरकार बनते ही जंगलराजपार्ट 2 शुरू हो गया है । आने वाला समय में बिहार के जनता एवं भाजपा के कार्यकर्ता उसका जवाब देगी एवं पार्टी कार्यकर्ता गांव – गांव एवं घर घर जाकर लोगों को बताने का कार्य करेगी।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष विमलेश शर्मा, दामोदर साहू, राधेश्याम शर्मा, अरविंद शर्मा, शतीश शर्मा, पुष्पा कशयप ,दिपक कुमार, अमन कुमार, रिजू साव, निर्मल पासवान, लाल मोहन पासवान रोशन कुमार गौरव कुमार श्याम बाबू समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment