स्कूली वाहन अनियंत्रित होकर पलटी, एक दर्जन बच्चे जख़्मी!

SHARE:

ऋषिकेश की रिपोर्ट :-

एक बड़ी खबर नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र इलाके से आ रही है जहां ककड़िया गांव के समीप डीपीएस स्कूल की स्कूली वाहन पलट गई। जिससे स्कूली वैन पर सवार एक दर्जन स्कूली छात्र जख्मी हो गए हैं। घटना के संबंध में डोंईया पंचायत के मुखिया रवि मुखिया ने बताया कि डीपीएस स्कूल की वाहन बच्चों को लेकर स्कूल के तरफ आ रही थी। इसी तरह ककड़िया गांव के समीप मोटरसाइकिल ने स्कूली वैन को चकमा दे दिया। जिससे स्कूली वाहन अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। हालांकि इस घटना में मोटरसाइकिल सवार को गंभीर चोट आई है जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं स्कूली वैन पर सवार सभी बच्चे को मामूली चोटें आई है। वही इस संबंध में स्कूल के प्रबंधन कमेटी के द्वारा सभी कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से परहेज कर रही है। घटना की जानकारी मिलते ही नूरसराय थाना पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर गड्ढे में पलटी स्कूली वैन को बाहर निकाल रही है।

बाइट।रवि कुमार मुखिया
बाइट।नूरसराय पुलिस

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment